पेड़ गिरने की आवाज सुनकर शिक्षक और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। विशाल पेड़ के नीचे दबी छात्राओं को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दो छात्राओं की मौत हो चुकी थी।


मृतक छात्राओं की पहचान सुहानी कुमारी और अनन्या के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल गुलनाज को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल परिसर में लगा बरगद का पेड़ काफी पुराना और सूखा हुआ था। इसे हटाने को लेकर पहले भी विवाद हुआ था।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने मृत छात्राओं के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। अधिकारियों ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।